Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 जुलाई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 24 जुलाई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

हमें फॉलो करें मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (24 जुलाई)
WD
WD
जी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
काल पुरूष (हॉरर): दो दोस्तों को पता चलता है कि खेतों में एक खूंखार जानवर रहता है जो हमला करने के लिए इंसान की तलाश में है। दोनों इस चुनौती को स्वीकार करके इसके बारे जांच करने का निर्णय लेते हैंक्या वे सफल हो पाएंगे?
कलाकार: गोकुलनाथ, उमा रियाज खान निर्देशक: हरीश नारायण

जी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
यू मी और हम (रोमांस): मुंबई में रहने वाले डॉ. अजय मेहरा को एनआरआई पिया से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं। परेशानी तब खड़ी होती है जब पिया को अल्जाइमर्स बीमारी हो जाती है।
कलाकार: अजय देवगन, काजोल निर्देशक: अजय देवगन

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
सपूत (एक्शन): दो भाई पहला पुलिस अफसर दूसरा गैंगस्टर, अपने पिता की मौत के जिम्मेदार अपराधी धनेश्वर को खत्म करने का फैसला करते हैं। क्या वे सफल हो पाएंगे?
कलाकार: अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर, सुनील शेट्टी निर्देशक: जगदीश शर्मा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
दुल्हे राजा (कॉमेडी): एक फाइवस्टार होटल का मालिक केके सिंघानिया छोटे से ढाबे वाले राजा से परेशान है जिसने उसके होटल के सामने अपना ढाबा खोल लिया। दोनों के बीच यह लड़ाई कई हास्यास्पद स्थितियां निर्मित करती है।
कलाकार: गोविंदा, रवीना टंडन, कादर खान निर्देशक: हर्मेश मल्होत्रा

मैक्स (Max) रात 9.00 बजे
किंग नं. 1 (एक्शन): एक आदमी का पूरा बिजनेस और जमीन उसके रिश्तेदार खत्म कर देते हैं। इसी बीच उसका हमशक्ल गायक एक लड़की से प्यार करने लगता है। लड़की को प्रभावित करने के लिए वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर का रूप ले लेता है।
कलाकार: नागार्जुन, त्रिशा कृष्णन निर्देशक: श्रीनू वैतला

फिल्मी (Filmy) रात 9.00 बजे
प्यार की टक्कर (ड्रामा): कलाकार: चिरंजीवी, सरथ कुमार

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi