Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्वेता रोहिरा: सिग्नेचर से पता करती हैं कलाकारों के बारे में

हमें फॉलो करें श्वेता रोहिरा: सिग्नेचर से पता करती हैं कलाकारों के बारे में
टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं जो एक्टिंग के अलावा भी कई हुनरों में माहिर हैं। उनमें से एक नाम आता है एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा का, जो एक ग्राफॉलोजिस्ट भी हैं। उन्हें ग्रेफॉलोजी यंग अचीवर्स अवॉर्ड के अलावा और भी कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। रोहिरा कई एक्टर्स के सिग्नेचर से उनके बारे में पता कर लेती हैं। ऐसे ही कुछ एक्टर्स की साइन देखकर श्वेता ने उनके बारे में बताया।  
 
रोमित राज
इनकी साइन देखकर पता चलता है कि वे मल्टी-टैलेंटेड हैं लेकिन जल्दी ही बोर भी हो जाते हैं। इस वजह से इन्हें लगातार नए एडवेंचर करना पसंद हैं। इन्होंने अपनी लाइफ में बड़े लक्ष्यों को पाने की इच्छा रखी है, जो वे पा सकते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें ज़्यादा प्रयास करने की ज़रुरत है। यह भी पता चला है कि रोमित अपनी मां के बेहद करीब हैं। इसके अलावा वे अपनी ज़िंदगी में हमेशा लक्ज़री चीज़ें पसंद करते हैं। 
 
सचिन पारिख 
इनकी सिग्नेचर से पता चलता है कि ये काफी धैर्य वाले इंसान हैं और सुंदरता को हमेशा पसंद करते हैं। आपको सब कुछ सुंदरता के साथ करना पसंद है। इनकी साइन का तिरछापन बताता है कि वे बहुत करुणा और प्यार से भरे इंसान हैं। आप काम और रिश्तों के बीच अच्छा संतुलन बना लेते हैं। सचिन हर नई चीज़ सीखने की इच्छा रखते हैं। इसके अलावा आप अंदर से बहुत साफ दिल इंसान है और दूसरों के लिए हमेशा अच्छा करने की कोशिश करते हैं। 
 
स्नेहा वाघ
इनके सिग्नेचर से पता चलता है कि उनके पास बहुत से हुनर हैं और वर्कप्लेस पर वे सबका उपयोग बखूबी करती हैं। आप बहुत सोशल है और लोगों के साथ रहना आपको बहुत पसंद है। इन्हें ज़्यादा जागरूक होने की ज़रुरत है, अन्यथा आप अपने लिए अच्छे अवसर खो देंगी। आपकी मां आपकी सबसे बड़ी ताकत है और आप ही उनका ध्यान रखेंगी। 
 
शीबा
शीबा के साइन बताते है कि आप में बहुत ऊर्जा है और अपने आप पर बहुत विश्वास है। आपकी साइन में तिरछापन बताता है कि आप बहुत ही प्रोफेशनल हैं और अपनी बातों को पूरा करने का हमेशा ध्यान रखती हैं। आप अपने पिछले अनुभवों से सीखती हैं और अपने भविष्य में इन सीखों पर अमल करती हैं। इसके अलावा आप बहुत आकर्षक है और लोगों को यह आपकी तरफ लाता है। 
 
श्रेय पारीक
इनकी सिग्नेचर बताती है कि ये एक लाइवली पर्सन हैं। ये मस्ती में अपना जीवन बिताने पर विश्वास रखते हैं। साइन में तिरछापन बताता है कि आप हर किसी को खुश रखने की कोशिश करते हैं। इसके अलावा ये अपने प्यार को जताने के लिए शब्दों के बजाय कुछ करना बेहतर समझते हैं। आपको खुद का ध्यान रखना ज़रुरी है। 
 
गावी चहल
ये बहुत कॉंफिडेंट और खुद पर निर्भर हैं। तिरछापन बताता है कि इन्हें एडवेंचर्स बहुत पसंद हैं। आप अपना बेस्ट देने के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हैं और विजेता बनते हैं। आपके पास बहुत सारा कंटेंट हैं। आप एक लक्ष्य निर्धारित करते हैं और इसके लिए काम करते हैं। आप मानसिक संघर्षों से गुजरना पड़ता है लेकिन आप उन पर भी जीत हासिल कर जीवन में आगे बढ़ते हैं। 
 
युवराज मल्होत्रा
इनकी साइन बताती है कि आपको चीजों में घुसने की आदत है और आप वर्तमान में होने के बजाय भविष्य में होते हैं। साइन में तिरछापन बताता है कि आप खुद के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और अपने लक्ष्यों और अपनी चुनौतियों के बारे में सोचते हैं। आपके खर्चे आपकी आय से ज़्यादा होते हैं। लक्ज़री आपको बहुत पसंद है। आप हमेशा से काम करना पसंद करते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेट स्टोरी 4 का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन