Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Hartalika Teej 2023 : हरतालिका तीज पर होती है शिवलिंग की 5 बार पूजा, जानें किस समय करें पूजन

हमें फॉलो करें Hartalika Teej 2023 : हरतालिका तीज पर होती है शिवलिंग की 5 बार पूजा, जानें किस समय करें पूजन
Hartalika Teej Vrat Muhurat: हरतालिका तीज का व्रत आज यानी 18 सितंबर 2023 सोमवार को रखा जा रहा है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। इस व्रत में जब तक व्रत का पारण नहीं होता है तब तक 5 बार 5 विशेष समय में पूजा की जाती है। इस दौरान रातभर जागरण करना होता है। पारण के बाद ही अन्न और जल का सेवन किया जाता है।
 
 
कितनी बार होती है पूजा? 
इस व्रत में कम से कम 5 बार पूजा की जाती है।
हरतालिका व्रत की पूजा रात्रि के चार प्रहर और दिन के पहले प्रहर में करने का विधान है।
यह भी नियम है कि 5 पूजा में से 3 पूजा तीज के दिन कभी भी कर सकते हो।
आखिरी पूजा चतुर्थी के दिन पारण पूजा होती है, जिसे परायण भी कहते हैं।
 
किस समय करते हैं पूजा? 
पहली पूजा : दिन में 06:07 से 08:34 के बीच या 11 से 12 के बीच।
दूसरी पूजा : शाम 06:23 से 08:44 के बीच।
तीसरी पूजा : रात 11 से 12 बजे के बीच।
चौथी पूजा : रात 02 से 03 बजे के बीच।
पांचवीं पूजा : सुबह 05 बजे या ब्रह्म मुहूर्त में।
 
रात्रि का चौघड़िया:- 
इस दिन प्रदोष काल पूजा के लिए पहला मुहूर्त शाम 06.23 बजे से शाम 06.47 बजे तक का है।
लाभ- 06.57 पी एम से 08.19 पी एम
शुभ- 09.41 पी एम से 11.03 पी एम
अमृत- 11.03 पी एम से 20 अगस्त को 12.25 ए एम तक।
चर- 12.25 ए एम से 20 अगस्त को 01.47 ए एम तक।
लाभ- 04.31 ए एम से 20 अगस्त को 05.53 ए एम तक। 

webdunia
Hartalika-Muhurat-2023

8
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणेश स्थापना 18 या 19 सितंबर को? चतुर्थी की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन करें दूर