Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुहाग के महापर्व हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश

हमें फॉलो करें सुहाग के महापर्व हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश

WD

हरतालिका तीज सुहाग का शुभ और पवित्र महापर्व है, आइए जानते हैं एकदम नए बधाई संदेश.... 
अखंड सुहाग का यह शुभ पर्व आपको सौभाग्य दे,
सुंदर सुहाने रंग के साथ हर पल आपको खुशियां दे... 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
***
भादो मास में पहनकर लहरिया 
  चमकाती जाओ अपनी चुनरिया 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
***
सुंदर हो रात, सुंदर हो दिन 
मुबारक हो आपको हरतालिका तीज 
***
मेहंदी रचे हाथों में चूड़ियां और कंगना हो 
स्वस्थ रहें आप, खुशियां आपके अंगना हो 
***
हरतालिका तीज पर हरियाले बन्ने का साथ  
रंगबिरंगी चूड़ियां सजे आपके हाथ... 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
***
तीज पर शिव-गौरा का मिले शुभ प्रसाद
सदा सुहागन का बना रहे आशीर्वाद  
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
*** 
हरतालिका तीज आपके आंगन में खुशियों के फूल बरसाए 
इस शुभ पर्व पर आपकी हर कामना पूरी हो जाए 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
*** 
16 पत्तों का फुलेरा लेकर 
16 सिंगार का पिटारा रखकर 
तीज पर्व मुबारक हो आपको 
सदा सुहागन का आशीर्वाद देकर
***  
अखंड सुहाग का तीज पर्व आया है 
मां पार्वती का आशीर्वाद लाया है 
खुशी और भक्ति का हर तरफ साया है  
निर्जला व्रत सदा सुहागन ने लिया है 
दीप दीप जल रहा हर आंगन में दीया है 
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं
webdunia


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्री गणेश चतुर्थी 2022 : स्थापना का पौराणिक इतिहास, मंगल मुहूर्त, पूजा की सही विधि, स्थापना के मंत्र, प्रसाद और कथाएं जानिए एक साथ