Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिक्षक दिवस कविता : तकदीर जगा दी...

हमें फॉलो करें शिक्षक दिवस कविता : तकदीर जगा दी...
webdunia

शम्भू नाथ

गुरुवर ने पहिचान बना दी, 
मेरी तो तकदीर जगा दी। 
 
विवेक हमारा जाग चुका है, 
हमने भी छलांग लगा दी। 
 
हर परीक्षा पास हूं करता, 
तब चूमे कदम सफलता।
 
श्रम से कभी नहीं मैं थकता,
मुझे छूती नहीं विफलता। 
 
सब मंत्रों को अभिमंत्रित करके, 
गुरुजी ज्ञान की ज्योति जला दी। 
 
विवेक हमारा जाग चुका है, 
हमने भी छलांग लगा दी। 
 
संस्कार को नीयत बताया, 
सच्चाई पर चलना सिखाया। 
 
आलस्य दूर नहीं फटकता, 
जीवन की हर बात समझा दी। 
 
विवेक हमारा जाग चुका है, 
हमने भी छलांग लगा दी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन मंत्रों से करें श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त