Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें...

हमें फॉलो करें पारंपरिक तरीके से मावे के टेस्टी गुलाब जामुन बनाने की सरल विधि यहां पढ़ें...
सामग्री : 
 
1 किलो मावा (खोआ), 1 किलो शक्कर, दूध, 50 ग्राम मैदा, 100 ग्राम खाने का अरारोट, 1 चम्मच पिसी छोटी इलायची, 1/2 चम्मच केशर, तलने का घी।
 
विधि : 
 
* सबसे पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें। 
 
* अब उसमें मैदा, अरारोट मिला लें। 
 
* हल्के हाथ से नर्म गूंथ लें। 
 
* इसकी छोटे साइज की गोल-गोल गोलियां बना कर रख लें। 
 
* अब शकर में आधा ग्लास पानी डालकर उसकी चाशनी बना लें। 
 
* इसमें दूध डालकर हिलाएं और जब मैल ऊपर आ जाए तो चम्मच से हटा दें। 
 
* अब इलायची और केसर मिला दें। 
 
* फिर एक कड़ाही में घी गरम करके मध्यम आंच पर सभी गोलियों को लाल होने तक तलें और चाशनी में छोड़ती जाएं। 
 
* लीजिए आपके लिए तैयार है मावे के टेस्टी गुलाब जामुन। 
 
* अब अपनी इच्छानुसार ठंडा या गरम परोसिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निपाह वायरस क्या है?