Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

समर वेकेशन में ऐसे तैयार करें स्वादिष्‍ट मैंगो रोल, पढ़ें 9 सरल स्टेप्स...

हमें फॉलो करें समर वेकेशन में ऐसे तैयार करें स्वादिष्‍ट मैंगो रोल, पढ़ें 9 सरल स्टेप्स...
सामग्री : 
 
500 ग्राम आम, छैना बनाने के लिए 2 लीटर दूध, 100 ग्राम खोपरे का बूरा, 1 नींबू, 250 ग्राम शकर का बूरा, आधा चम्मच इलायची पिसी हुई। 
 
विधि : 
 
* सबसे पहले दूध को तपेली में डालकर आंच पर गरम होने के लिए रखें। 
 
* उबाल आने पर नींबू का रस डालें। 
 
* जब दूध फट जाए तो उसका पानी छानकर निकाल दें। 
 
* अब छैने को कपड़े में बांधकर आधे घंटे के लिए लटका दें। 
 
* फिर छैने को थाली में लेकर हाथ से मसल-मसल कर एकसार कर लें। 
 
* अब इसमें शकर का बूरा व इलायची, मिलाकर अच्छी तरह मिल लें। 
 
* तत्पश्चात आम को छीलकर उसके पतले-पतले टुकड़े काटें। 
 
* अब एक मोटी पॉलिथीन का टुकड़ा लेकर छैने को उस पर पतला फैलाएं। उस पर आम के टुकडे फैलाएं। छैने को एक किनारे से रोल करते जाएं, जब रोल पूरा हो जाए तब पॉलिथीन के टुकड़े को बांधकर फ्रिजर में रख दें, कड़ा होने पर निकालें। 
 
* अब आम रोल को खोपरे के बूरे में लपेटकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर सर्व करें।

ALSO READ: आपने पहले कभी ट्राय की है अनार की लस्सी? अगर नहीं तो आज ही ट्राय करें...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डूंगरी गांव में कैसे स्थापित हो गईं शीतला माता और कैसे पड़ा उस गांव का नाम शील की डूंगरी, पढ़ें दिलचस्प कथा