Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अष्टमी पर बेसन के लड्डू से काल भैरव को लगाएं भोग, वे होंगे प्रसन्न, देंगे वरदान

हमें फॉलो करें अष्टमी पर बेसन के लड्डू से काल भैरव को लगाएं भोग, वे होंगे प्रसन्न, देंगे वरदान
सामग्री : 
 
1 कप मोटा बेसन (दरदरा पिसा हुआ), 4-5 बड़ा चम्मच घी, शकर बूरा एक कप, 1 चम्मच पिसी इलायची, चांदी का वर्क, मेवे की कतरन।
 
विधि : 
 
सबसे पहले एक कड़ाही में बेसन लेकर 4-5 चम्मच घी डालें व लगातार चलाते रहें, जब तक कि बेसन हल्का भूरा ना हो जाए। यह भी ध्यान रखें कि बेसन जल न जाएं।

अब ठंडा करें। फिर शकर बूरा, पिसी इलायची व मेवे की कतरन डालकर चलाते रहें। जब गुनगुना हो जाए तब इसके लड्डू बनाएं और ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर भगवान को भोग लगाएं। 
 
नोट : इसमें आप घी तथा शकर अपने हिसाब से कम-ज्यादा भी कर सकते हैं।

ALSO READ: भैरवाष्टमी पर इन 5 प्रकार के प्रसादों से प्रसन्न होंगे भगवान काल भैरव, देंगे शुभ फल...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मात्र 2 रुपए से लेकर 10 रुपए तक में संभव है कैल्शियम की कमी का इलाज...