Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शेयर बाजार में निवेशकों को चांदी, रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी, इन 5 कारणों से आया बाजार में उछाल

हमें फॉलो करें शेयर बाजार में निवेशकों को चांदी, रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी, इन 5 कारणों से आया बाजार में उछाल
, शुक्रवार, 13 जुलाई 2018 (10:26 IST)
शेयर बाजार में शुक्रवार को भी जबरदस्त उछाल देखा गया। सेंसेक्स आज सुबह 166 अंकों की तेजी से साथ 36700 के पार निकल गया। निफ्टी भी 36 अंकों की तेजी के साथ 11059 अंक पर पहुंच गया।
 
आज सुबह निफ्टी ने 11027 अंक पार कर नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इस वर्ष 31 जनवरी को यह 11023 पर बंद हुआ था। 
 
गुरुवार को भी शेयर बाजार 36699 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 11023 अंक पर बंद हुआ।
 
इन पांच कारणों से आया बाजार में उछाल...
* पहली तिमाही के आकर्षक नतीजों से बाजार में उछाल देखा गया।
* डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती से शेयर बाजार में निवेशकों का रुझान बढ़ गया। 
* कच्चे तेल के दाम में गिरावट की वजह से भी लोगों ने भारतीय शेयर बाजारों में जमकर खरीदारी की। 
* विदेशी निवेशकों का रुझान भी भारतीय बाजारों में बढ़ रहा है। 
* अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल की वजह से भी सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखाई दे रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 19 की मौत, 12 घायल