Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पूजा ने रजत और दिव्या ने कांस्य जीता

हमें फॉलो करें पूजा ने रजत और दिव्या ने कांस्य जीता
गोल्ड कोस्ट , शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (14:50 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारत की पूजा ढांडा और दिव्या काकरान ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती प्रतियेागिता के दूसरे दिन शुक्रवार को क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीत लिए। 
 
भारत ने इस तरह कुश्ती में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। बजरंग ने इससे पहले देश को स्वर्ण पदक दिलाया था। पूजा को 57 किग्रा वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया की ओडूनायो एडेकुरोयो से 5-7 से हार का सामना करना पड़ा। पूजा ने कड़ा संघर्ष किया और दूसरे राउंड में वापसी करने की भरपूर कोशिश की लेकिन वह पहले राउंड के बड़े अंतर को नहीं पाट पाई। 
 
पूजा पहले राउंड में 1-6 से पिछड़ गईं। उन्होंने दूसरे राउंड में चार अंक हासिल किए और हार के अंतर को कम ही कर सकीं। हरियाणा के हिसार की 24 वर्षीय पूजा का यह पहला राष्ट्रमंडल पदक है। 
 
दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में गज़ब का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की शैरीन सुल्ताना को मात्र 26 सेकंड में चित कर देश को एक और पदक दिला दिया। दिल्ली की 19 वर्षीय दिव्या का भी यह पहला राष्ट्रमंडल खेल पदक है। दिव्या ने बांग्लादेशी पहलवान को कोई मौका दिए बिना मैट पर पटका और उनके दोनों कंधे जमीन पर लगाकर उन्हें चित कर दिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजरंग ने भारत को 65 किग्रा में दिलाया स्वर्ण