Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

विंटर खेलों की मेजबानी करने वाले सबसे ठंडे शहरों में प्योंगयोंग

हमें फॉलो करें विंटर खेलों की मेजबानी करने वाले सबसे ठंडे शहरों में प्योंगयोंग
, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (00:14 IST)
प्योंगयोंग। दक्षिण कोरिया का प्योंगयोंग शहर शुक्रवार से शुरू हो रहे शीतकालीन ओलंपिक खेलों को आयोजित करने वाला वर्ष 1994 नोर्वे खेलों के बाद सबसे ठंडा शहर है। अनाधिकारिक सर्वे के अनुसार प्योंगयोंग में 9 से 25 फरवरी तक चलने वाले खेलों के दौरान तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्यियस के करीब रहने का अनुमान है।

वर्ष 1994 के नोर्वे शीतकालीन ओलंपिक के बाद से इन खेलों को आयोजित करने वाला प्योंगयोंग सबसे ठंडा शहर माना जा रहा है। दक्षिण कोरियाई शहर में रात को तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है और दोपहर के समय में भी तापमान में बहुत सुधार नहीं देखने को मिल रहा है।

दूसरी ओर वर्ष 2014 के सोच्चि ओलंपिक में स्थिति काफी अलग थी और वहां दोपहर के समय धूप भी खिली रहती थी। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि प्योंगयोंग में इस फरवरी का महीना सबसे ठंडा है। वर्ष 1980 में लेक प्लेसिड में फरवरी माह में सबसे कम तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

अब तक शीतकालीन खेलों की मेजबानी करने वाले सबसे ठंडे शहरों में निश्चित ही प्योंगयोंग ने जगह बना ली है लेकिन उससे आगे भी कई मेजबान शहर इस सूची में दर्ज हैं। कैलगरी ओलंपिक मेजबान शहर में तापमान माइनस 45 डिग्री सेल्सियस जबकि सॉल्ट लेक सिटी में तापमान माइनस 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इसके अलावा सेंट मॉर्टिज में तापमान माइनस 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बीच प्योंगयोंग के आयोजकों ने शुक्रवार को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में तापमान और नोरावायरस के खतरे से निपटने के लिए काफी तैयारियां की हैं। (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एशिया चैंपियनशिप में जीतीं सिंधू पर जापान से हारा भारत