Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म 'दंगल' ने हरियाणा में किया अभूतपूर्व परिवर्तन : विनेश फोगाट

हमें फॉलो करें फिल्म 'दंगल' ने हरियाणा में किया अभूतपूर्व परिवर्तन : विनेश फोगाट
, गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (21:06 IST)
- सीमान्त सुवीर 
 
इंदौर। 62वीं राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती में रेलवे की तरफ से 55 किलोग्राम भार वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में भाग ले रहीं ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कहा कि फिल्म 'दंगल' की वजह से हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या के मामले में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
 
 
विनेश ने 'वेबदुनिया' से एक विशेष मुलाकात में कहा कि सिर्फ एक फिल्म ने हमारे प्रदेश में बहुत बड़ा परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि मैंने एक खबर सुनी थी कि हरियाणा में लड़के और लड़कियों के बीच जो अनुपात था, वो काफी कम हुआ है। अब वहां लड़के कम और लड़कियों की संख्या ज्यादा है। 
webdunia
विनेश के मुताबिक, हम अपने इतने बड़े देश में एक छोटा सा संदेश भी पहुंचा पाएं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। मैं अभी सिर्फ 23 साल की हूं। इतनी छोटी उम्र में मैंने दुनिया के कई देश देखे। मैंने यही सीखा कि इंसान को किसके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। हम एक दिन में न जाने कितने लोगों से मिलते हैं। ऐसे में हमें खुद पर संयम रखने की कला आनी चाहिए।
 
 
महज 2-3 साल पहले तक कोई जानता भी नहीं था कि विनेश फोगाट कौन है, लेकिन इतने कम समय में मैं अपनी मेहनत और जीतने की जिद की वजह से पूरे देश में जानी जाने लगी हूं। मैं कोई स्टार पहलवान नहीं हूं। यह तो मीडिया ने मुझे स्टार बना दिया है। यदि स्टार हूं तो यह नहीं कि मैं आसमान में उड़ने लगी हूं। मैं जमीं पर ही हूं और आगे भी ऐसे ही सहज रहूंगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एचएस प्रणय पहली बार विश्व रैंकिंग के टॉप-10 में