Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एएसबी क्लासिक में नहीं खेलेंगी विक्टोरिया अजारेंका

हमें फॉलो करें एएसबी क्लासिक में नहीं खेलेंगी विक्टोरिया अजारेंका
ऑकलैंड , रविवार, 24 दिसंबर 2017 (16:57 IST)
ऑकलैंड। बच्चे की कस्टडी को लेकर जारी विवाद के कारण दो बार की ऑस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका 1 जनवरी से शुरू हो रहे एएसबी क्लासिक में अपने टेनिस करियर को दोबारा शुरू नहीं कर पाएंगी। अजारेंका ने रविवार को टूर्नामेंट के आयोजकों को बताया कि वे निजी कारणों से टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
 
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी अजारेंका जुलाई में विंबलडन के बाद से नहीं खेली हैं, क्योंकि अपने पूर्व पार्टनर के साथ बेटे लियो की कस्टडी का विवाद नहीं सुलझने तक वे कैलीफोर्निया नहीं छोड़ सकतीं। अजारेंका को 15 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगले साल विश्व खिताब के लिए उतरूंगा : विजेंदर