Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CWG 2018 : तेजस्विनी को 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत

हमें फॉलो करें CWG 2018 : तेजस्विनी को 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत
ब्रिसबेन , गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (11:40 IST)
ब्रिसबेन। अनुभवी तेजस्विनी सावंत ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। तेजस्विनी ने 102-1, 102-4, 103-3, 102 -8, 103-7, 104-6 का स्कोर किया। उसका कुल स्कोर 618-9 रहा जिसके दम पर उसने राष्ट्रमंडल खेलों में 6ठा पदक जीता।

भारत की अंजुम मुद्गल 602-2 अंक लेकर 16वें स्थान पर रही। सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो ने 621 का स्कोर करके खेलों के रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। स्कॉटलैंड की सियोनेड मैकिनटोश ने 618-1 स्कोर करके कांस्य पदक हासिल किया। 4 सीरीज के बाद पूर्व विश्व चैंपियन दूसरे स्थान पर थी जबकि मुद्गल पर बाहर होने का खतरा था। उसने 5वीं सीरीज के बाद तक दूसरा स्थान बरकरार रखा। 
 
राष्ट्रमंडल खेल 2006 में 10 मीटर एयर राइफल एकल में स्वर्ण और अवनीत कौर सिद्धू के साथ युगल में स्वर्ण पदक जीतने वाली तेजस्विनी 2010 विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय थी। दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में उसने 50 मीटर राइफल प्रोन एकल में रजत और मीनाकुमारी के साथ युगल में कांस्य पदक जीता था। उसने लज्जा गोस्वामी के साथ 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में भी रजत जीता था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CWG 2018 : इस क्रिकेटर के भाई ने कॉमनवेल्थ गेम्स खेलों में जीता स्वर्ण पदक