Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुनील छेत्री के दर्शनीय गोल से बेंगलुरु ने एटीके को हराया

हमें फॉलो करें सुनील छेत्री के दर्शनीय गोल से बेंगलुरु ने एटीके को हराया
, सोमवार, 8 जनवरी 2018 (22:24 IST)
बेंगलुरु। कप्तान सुनील छेत्री के दर्शनीय गोल की मदद से बेंगलुरु एफसी ने श्री कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन के अपने नौवें दौर के मुकाबले में दो बार के चैम्पियन एटीके को रविवार रात 1-0 से हराते हुए तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।


छेत्री ने इस सीजन का अपना पांचवां गोल 40वें मिनट में किया। यह गोल इतना शानदार था कि एटीके के खिलाड़ी बस देखते रह गए। छेत्री को कोनोर थॉमस ने पास दिया और छेत्री बॉक्स के बाहर से झन्नाटेदार किक मारते हुए गेंद को गोल में डाल अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी।

इस हार के बाद एटीके नौवें स्थान पर ही बना हुआ है। कप्तान के इस दर्शनीय गोल से पहले भी हालांकि बेंगलुरु ने मौके बनाए थे। वह 33वें मिनट में गोल करने के करीब आई थी। इडू गार्सिया फ्रीकिक पर जुआनान को क्रास पास दिया, जिन्होंने अपने हेडर की मदद से उसे गोल में डालना चाहा। उनका यह प्रयास लगभग सफल भी हो गया था क्योंकि एटीके के गोलकीपर देबजीत मजूमदार के हाथों से फिसल कर गई, लेकिन पोस्ट से टकरा कर वापस आ गई।

राहुल भिके ने रिबाउंट पर गोल करने की कोशिश की, जिसे शंकर सामपिनग्राज ने क्लीयर कर दिया। दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी का खेल चल रहा था। एटीके स्टार जेक्विंहा ने उसके लिए 26वें मिनट में मौका बनाया। जेक्विंहा ने बाईं ओर से गेंद रोबिन सिंह को दी, जिन्होंने रुपर्ट नोनग्रम को दी जिन्हें बेंगलुरू के डिफेंस ने पकड़ लिया और मेहमान टीम के पास से गोल करने का मौका चला गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली इंटरनेशनल चैस में 77,77,777 की पुरस्कार राशि