Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रूस ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास

हमें फॉलो करें भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने रूस ओपन का खिताब जीतकर रचा इतिहास
व्लादिवोस्तोक , रविवार, 29 जुलाई 2018 (19:31 IST)
व्लादिवोस्तोक। आठवीं सीड भारत के सौरभ वर्मा ने जबरदस्त वापसी करते हुए गैर वरीय जापान के कोकी वतान्बे को रविवार को एक घंटे के संघर्ष में 18-21 21-12 21-17 से पराजित कर 75000 डॉलर के रूस ओपन टूर सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल खिताब जीत लिया।
 
पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा इसके साथ ही यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। महिला वर्ग में रुत्विका शिवानी गाडे ने 2016 में यह खिताब जीता था। सौरभ का इस सत्र का यह पहला खिताब भी है।
 
मिश्रित युगल में रोहन कपूर और कुहू गर्ग की दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को फाइनल में रूस के व्लादीमीर इवानोव और कोरिया की मिन क्युंग किम के हाथों 37 मिनट में 19-21 17-21 से हार कर उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉकी प्रदर्शनी में दिखी भारतीय हॉकी की विरासत : रानी रामपाल