Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइना नेहवाल के लिए काफी मुश्किल रहा 2018, यह है कारण...

हमें फॉलो करें साइना नेहवाल के लिए काफी मुश्किल रहा 2018, यह है कारण...
, शुक्रवार, 30 नवंबर 2018 (09:22 IST)
मुंबई। शीर्ष शटलर साइना नेहवाल ने कहा कि भारतीय बैडमिंटन के लिए 2018 काफी मुश्किल वर्ष रहा क्योंकि खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के बीच में उबरने के लिए मुश्किल से ही कोई ब्रेक मिला।


साइना ने कहा, यह निश्चित रूप से काफी मुश्किल साल रहा। पूरे वर्ष इतने सारे बड़े टूर्नामेंट रहे और हमें आराम करने का और अगले टूर्नामेंट के बारे में सोचने का भी समय नहीं मिला।

उन्होंने कहा, हमने राष्ट्रमंडल खेलों में शिरकत की, इसके पांच-दस दिन बाद हमने एशियाई चैम्पियनशिप खेली और फिर इसके एक-दो महीने में एशियाई खेल थे और फिर विश्व चैम्पिनशिप और फिर हमारी सुपर सीरीज प्रतियोगिताएं।

साइना के अनुसार इस तरीके से, कभी-कभार यह आसान नहीं होता। कभी-कभार किसी का खेलने का भी मन नहीं करता। साइना को यहां रसना ने अपनी नई रेंज के उत्पाद ‘रसना नेटिव हाट’ का ब्रांड दूत नियुक्त किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पोटिंग की भविष्यवाणी, कोहली को पछाड़ेंगे ख्वाजा और ऑस्ट्रेलिया जीतेगा श्रृंखला