Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओल्टमेंस की नजरें पाकिस्तानी हॉकी की दशा बदलने पर

हमें फॉलो करें ओल्टमेंस की नजरें पाकिस्तानी हॉकी की दशा बदलने पर
, गुरुवार, 15 मार्च 2018 (23:33 IST)
कराची। पाकिस्तान के नए मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस का मानना है कि भारतीय टीम के साथ काम करके मिला अनुभव अगले दो साल में पाकिस्तानी हॉकी की दशा बदलने में काम आएगा। डच कोच ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों में उत्साह और शीर्ष पर पहुंचने के लिए सीखने की ललक है।


उन्होंने कहा, मैंने 2013 से भारतीय हॉकी के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। अब मुझे एशियाई खिलाड़ियों के बारे में बेहतर जानकारी है। मैं अब पाकिस्तानी हॉकी को बहुत कुछ दे सकता हूं। ओल्टमेंस 2003-04 में पाकिस्तान के साथ काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, मैने हमेशा भारतीय हॉकी या पाकिस्तान के साथ काम करने को चुनौती के रूप में लिया है। इन देशों का विश्व हॉकी में दबदबा रहा है और ये हॉकी खेलने में आए बदलावों के बावजूद अभी भी शीर्ष पर लौट सकते हैं। ओल्टमेंस ने कहा कि आगामी राष्ट्रमंडल खेल पाकिस्तान की युवा टीम के लिए सीखने का मौका होंगे।

उन्होंने कहा, अगर वे शीर्ष तीन में रहते हैं तो यह चमत्कार ही होगा। मैंने एशियाई खेल और विश्व कप को लक्ष्य रखा है, जिसमें मैं पाकिस्तान को पदक जीतते देखना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य अगले ओलंपिक है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजीवनी ने जीता 'एशियाई क्रास कंट्री दौड़' में कांस्य