Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्पेन दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेंगी रानी

हमें फॉलो करें स्पेन दौरे पर भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेंगी रानी
, शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (15:47 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि शीर्ष स्ट्राइकर रानी रामपाल 26 जनवरी से स्पेन में शुरू होने वाले सत्र के शुरुआती दौरे में 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी जबकि अनुभवी गोलकीपर सविता उप कप्तान होंगी।
 
 
भारतीय हॉकी टीम स्पेन में चार मैच खेलेगी और दो मैच महिलाओं की विश्व कप उप विजेता आयरलैंड के खिलाफ खेले जाएंगे। स्पेन दौरे के लिए टीम 24 जनवरी को बेंगलुरु से रवाना होगी जहां वे पिछले दो हफ्ते से राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा ले रही है। टीम में गोलकीपर सविता और रजनी इतीमारपू शामिल हैं। 
 
मुख्य कोच सोड्र मारिने ने कहा, टीम में इस बार खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिसमें कुछ अहम खिलाड़ी जैसे सुनीता लकड़ा, नमिता टोप्पो शामिल हैं। कुछ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। हम ओलंपिक क्वालीफायर से पहले अपने चयन को और गहराई देने के लिए खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर पर खेलने का ज्यादा अनुभव कराना चाहते हैं। 
 
भारतीय टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : सविता, रजनी इतीमारपू 
 
डिफेंडर : रीना खोखर, दीप ग्रेस एक्का, सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखराम्बम 
 
मिडफील्डर : लिलिमा मिंज, करिश्मा यादव, सोनिका, नेहा गोयल 
 
फारवर्ड : रानी, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता, नवजोत कौर।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शारापोवा ने वोज्नियाकी को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में जगह पक्की की