Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नडाल ने सितसिपास को जन्मदिन पर दिया हार का तोहफा, जीता टोरंटो मास्टर्स खिताब

हमें फॉलो करें नडाल ने सितसिपास को जन्मदिन पर दिया हार का तोहफा, जीता टोरंटो मास्टर्स खिताब
, सोमवार, 13 अगस्त 2018 (15:32 IST)
टोरंटो। राफेल नडाल ने स्टीफानोस सितसिपास को उनके जन्मदिन के दिन हराकर टोरंटो मास्टर्स के रूप में अपने करियर का 80वां खिताब जीता।


नडाल ने दूसरे सेट में सितसिपास की वापसी के बावजूद यूनान के इस युवा खिलाड़ी को एक घंटे और 45 मिनट में 6-2, 7-6 (7/4) से हराया। स्पेन के 32 साल के नडाल का एलीट मास्टर्स स्तर पर यह 33वां खिताब है और उन्होंने अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। यह उनके करियर का 80वां खिताब है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिनसिनाटी मास्टर्स में नहीं दिखेगा राफेल नडाल का जलवा