Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सिंधू क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत फ्रेंच ओपन से बाहर

हमें फॉलो करें सिंधू क्वार्टर फाइनल में, प्रणीत फ्रेंच ओपन से बाहर
, शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (16:02 IST)
तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने सायाका को 21.17, 21.16 से हराया। अब उसका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त हि बिंगजियाओ से होगा। 
 
दूसरी ओर प्रणीत को एशियाई खेल चैम्पियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21.16, 21.14 से हराया। 
 
पुरुष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ियों ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली। 
 
सात्विक और चिराग ने चीन के हि जितिंग और तान कियांग को 21.13, 21.19 से हराया जबकि मनु और सुमित ने चीन के लियू चेंग और झांग नान की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21.14, 21.16 से शिकस्त दी। 
 
मेघना जे और पूर्विषा एस राम को चौथी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया की ग्रेसिया पोली और अप्रियानी राहायु ने 21.15, 21.13 से हराया।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टाई मैच नहीं बनेगा भारत के नंबर 1 मिशन का रोड़ा