Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एशियन गेम्स 2018 : स्वर्ण के लक्ष्य के साथ भारतीय हॉकी टीमें जकार्ता रवाना

हमें फॉलो करें एशियन गेम्स 2018 : स्वर्ण के लक्ष्य के साथ भारतीय हॉकी टीमें जकार्ता रवाना
नई दिल्ली , मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (14:58 IST)
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें 18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधे 2020 के टोक्यो ओलिंपिक का टिकट कटाने के लक्ष्य के साथ मंगलवार सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जकार्ता रवाना हो गई।
 
 
18 सदस्यीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत मेजबान इंडोनेशिया के खिलाफ 19 अगस्त को पूल बी के अपने ओपनिंग मैच से करेगी जबकि पुरुष टीम अपने खिताब बचाओ अभियान की शुरुआत 20 अगस्त को इंडोनेशिया के खिलाफ मैच से करेगी।
 
भारतीय महिला टीम के ग्रुप में कोरिया, थाईलैंड, कजाखस्तान और इंडोनेशिया हैं। ग्रुप में शीर्ष दो स्थान में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा। गत चैंपियन भारतीय पुरुष टीम के ग्रुप में इंडोनेशिया, कोरिया, जापान, श्रीलंका और हांगकांग हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2014 की सिल्वर मेडलिस्ट टिंटू लुका एशियाई खेल से बाहर, अनिवार्य ट्रायल में नहीं लिया भाग