Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओलंपिक के दौरान भ्रष्टाचार के लिए केन्या में 7 अधिकारियों पर गबन के आरोप

हमें फॉलो करें ओलंपिक के दौरान भ्रष्टाचार के लिए केन्या में 7 अधिकारियों पर गबन के आरोप
, रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (18:00 IST)
नैरोबी। रियो डि जेनेरियो में 2016 के ओलंपिक खेलों के दौरान 5 लाख डॉलर के गबन के आरोप में केन्या के 7 शीर्ष अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाएंगे। मुख्य अभियोजक नूरदीन हाजी ने एक बयान में कहा कि पूर्व खेलमंत्री हसन वारिओ और ओलंपिक में 2 बार के स्वर्ण विजेता किपचोगे कीनो समेत अन्य पर आरोप लगाए जाएंगे। कीनो ने ओलंपिक कमेटी का नेतृत्व किया था।
 
 
बयान में कहा गया कि रियो ओलंपिक के दौरान सरकार ने खेल में एथलीटों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 54.4 करोड़ शिलिंग का प्रावधान किया था। बयान में कहा गया कि दुर्भाग्य से खिलाड़ियों पर खर्च की जाने वाली रकम का सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया।
 
केन्या में भ्रष्टाचार काफी व्याप्त है। वहां हर साल सार्वजनिक कोष से लाखों डॉलर की हेराफेरी की जाती है। ओलंपिक के अभियान के दौरान भ्रष्टाचार को लेकर देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। यहां तक कि अधिकारियों ने खिलाड़ियों के दल के पोशाक की भी चोरी कर ली थी। हाजी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कोष में हेराफेरी से खिलाड़ियों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने दूसरे टेस्ट को 10 विकेट से जीतकर 'बोरिंग टेस्ट सीरीज' पर 2-0 से कब्जा किया