Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हीरो इंडियन सुपर लीग : जमशेदपुर का खेल बिगाड़ सकता है पुणे

हमें फॉलो करें हीरो इंडियन सुपर लीग : जमशेदपुर का खेल बिगाड़ सकता है पुणे
, शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (08:00 IST)
जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी शनिवार को अपने घर में एफसी पुणे सिटी की मेजबानी करेगा। पुणे की टीम हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है जबकि जमशेदपुर अभी दौड़ में शामिल है। ऐसे में उसे पुणे से सावधान रहना होगा क्योंकि वह उसका खेल बिगाड़ सकती है। 


 
अभी प्लेऑफ की तीन जगहों के लिए पांच टीमों के बीच संघर्ष चल रहा है। जमशेदपुर के खाते में तीन मैच बचे हुए हैं और वह अपने बाकी के सभी मैच जीतकर हर हाल में अगले दौर का टिकट हासिल करना चाहेगा। सीजर फेरांडो की टीम अभी टाप-4 में नहीं है और पुणे के खिलाफ अगर उसे जीत से कम कुछ भी मिला तो पहली बार प्लेआफ में जाने की उसकी उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा। 
 
जमशेदपुर को अपने अंतिम मैच में मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ जीत हासिल करने और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए 80वें मिनट तक इंतजार करना पड़ा था, जब मेमो ने विजयी गोल किया था। जमशेदपुर के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके स्पेनिश मिडफील्डर कार्लोस काल्वो तीन मैचों का निलम्बन झेलने के बाद वापसी कर रहे हैं। विंगर माइकल सूसाइराज की फिटनेस भी सही दिशा में जाती दिख रही है और उनके मैचडे स्क्वाड में जगह बनाने की पूरी उम्मीद है। 
 
इस सीजन में कुल 23 गोल करने वाली जमशेदपुर की टीम इस सीजन में अपने घर में बीते सात मैचों से अजेय है और अब उम्मीद है कि उसके खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को टूटे बिना अपनी टीम को अगले दौर के करीब पहुंचाने में सफल होंगे। 
 
दूसरी ओर, पुणे की टीम बढ़े हुए मनोबल के साथ जमशेदपुर पहुंची है। उसे बीते चार मैचों में से तीन में जीत मिली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। इस लिहाज से पुणे की टीम काफी सकारात्मक सोच के साथ मेजबान टीम पर धावा बोलेगी। हल सिटी के पूर्व कोच फिल ब्राउन को अपना मुख्य कोच नियुक्त करने के बाद पुणे की टीम ने काफी सुधार देखा है। उसने नए कोच की देखरेख में चेन्नइयन एफसी और एटीके को हराया है। अब ब्राउन ने अपनी टीम को जमशेदपुर के खिलाफ जीत के लिए प्रेरित किया है और इस दिशा में उसका डिफेंस काफी अहम होगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रीय बैडमिंटन के खिताबी मुकाबले में सिंधू और साइना के बीच दिलचस्प टक्कर