Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने जोहोर कप में मलेशिया को 2-1 से हराया

हमें फॉलो करें भारत ने जोहोर कप में मलेशिया को 2-1 से हराया
, शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (23:33 IST)
जोहोर बारू (मलेशिया)। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर 8वें सुल्तान जोहोर कप में विजयी शुरुआत की। हरमनजीत सिंह (12वें मिनट) और शैलानंद लाकड़ा (46वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए जबकि मुहम्मद जैदी (47वें मिनट) ने मलेशिया के लिए एकमात्र गोल किया।
 
 
दोनों टीम के बीच मैच के शुरू होते ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें लेकिन कोई भी टीम गेंद को अपने पाले में ज्यादा देर तक रखने में सफल नहीं रही। 10वें मिनट के बाद भारतीय टीम ने लंबे पास से मलेशियाई सर्कल में आक्रमण किया लेकिन गोलकीपर एड्रियन अलबर्ट ने शानदार बचाव किया। इसके 2 मिनट बाद ही हरमनजीत ने गोल कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उनके शॉट को अलबर्ट रोकने में सफल नहीं रहे और टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
 
मलेशिया ने भी इसके बाद लगातार जवाबी हमाले किए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने उनके आक्रमण को नाकाम कर दिया और मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त कायम रखी। मैच के तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई मौके बनाए लेकिन वे इन्हें गोल में नहीं बदल सके।
 
चौथे क्वार्टर के शुरुआत में लाकड़ा ने गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके 1 मिनट बाद ही जैदी के गोल से मलेशिया ने गोल कर दिया और स्कोर 2-1 हो गया। मैच के आखिरी क्षणों में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की लेकिन सफलता किसी के हाथ नहीं लगी। भारतीय टीम अपना अगला मैच रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विंडीज के खिलाफ 6 विकेट लेने वाले 'चाइनामैन' कुलदीप यादव ने बताया सफलता का राज