Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया

हमें फॉलो करें भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 4-2 से हराया
हैमिल्टन , शनिवार, 27 जनवरी 2018 (12:40 IST)
हैमिल्टन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 4 देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट के दूसरे चरण के मैच में शनिवार को जापान को 4-2 से हराया। न्यूजीलैंड को 3-2 और बेल्जियम को 5-4 से हराने के बाद भारत ने मनदीप सिंह (58वां मिनट) और रमनदीप सिंह (58वां मिनट) के गोलों के दम पर जापान को मात दी।
 
 
इससे पहले भारत के लिए विवेक सागर प्रसाद (12वां) और वरुण कुमार (30वां) ने गोल किया। जापान के लिए सेरेन तनाका (14वां) और शोटा यामाडा (43वां) ने गोल दागे। भारत का सामना अब तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम से होगा जिसने मेजबान न्यूजीलैंड को 4-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
 
पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा रहा और भारतीयों ने जापानी खेमे में जमकर हमले बोले। हरजीत सिंह ने मिडफील्ड से गेंद लेकर फॉरवर्ड अरमान कुरैशी को सौंपी जिसने इसे विवेक को दिया और उसने भारत के लिए पहला गोल दागा। तौरंगा में अपने पहले ही मैच में 2 गोल करने वाले विवेक इस दौरे पर काफी प्रभावी रहे हैं और उन्होंने गोल करने के कई मौके बनाए।
 
जापान के लिए बराबरी का गोल तनाका ने किया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने लय बरकरार रखी। उधर जापानी डिफेंस के बिखरने से भारत को लगातार 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे को वरुण कुमार ने गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिले।
 
भारत को तीसरा पेनल्टी कॉर्नर 32वें मिनट में मिला लेकिन हरमनप्रीत सिहं इसे गोल में नहीं बदल सके। जापान के लिए दूसरा गोल यामादा ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। भारत के लिए आखिरी 2 गोल 2 मिनट के भीतर मनदीप और रमनदीप ने करके जीत सुनिश्चित की। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे राजस्थान रॉयल्स के घरेलू आईपीएल मैच