Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत ने हैंडबॉल में पाकिस्तान को हराया

हमें फॉलो करें भारत ने हैंडबॉल में पाकिस्तान को हराया
, शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (19:43 IST)
जकार्ता। भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम ने एशियाई खेलों के मुख्य दौर में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को एक करीबी मुकाबले में 28-27 से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मध्यांतर तक भारतीय टीम 14-12 से आगे थी।
 
 
भारत के लिए ग्रीनइज डी'कुन्हा ने 9 जबकि आदित्य नागराज ने 6 गोल किए। गोलकीपर अतुल ने 11 बचाव किए। भारत ने इससे पहले मलेशिया को 45-19 से हराया था। भारतीय हैंडबॉल महासंघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि टीम इस बार शीर्ष 10 में रहेगी।
 
पांडे ने कहा कि भारतीय टीम इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में 14वें स्थान पर रही थी लेकिन टीम इस बार कम से कम 10वें स्थान पर रहेगी, वह इससे अच्छा भी कर सकती है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिला कबड्डी टीम ने भी ईरान से गंवाया स्वर्ण