Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हॉकी विश्व कप के दौरान दर्शक उठा सकेंगे दुनियाभर के जायके का लुत्फ

हमें फॉलो करें हॉकी विश्व कप के दौरान दर्शक उठा सकेंगे दुनियाभर के जायके का लुत्फ
, शनिवार, 24 नवंबर 2018 (15:47 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप का आनंद लेने के लिए आने वाले खेल प्रेमियों के पास अब जश्न मनाने का एक और कारण होगा, उनके लिए एक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जहां वे दुनिया भर के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे।
 
 
अंतरराष्ट्रीय खाद्य महोत्सव, ‘भुवनेश्वर शहर महोत्सव’ का ही एक हिस्सा होगा, जिसका आयोजन लगभग 3 हफ्ते चलने वाले विश्व कप के दौरान किया जाएगा। 
 
हॉकी विश्व कप 28 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक चलेगा।
 
आयोजकों का कहना है कि प्रमुख होटल, रेस्तरां और कैटरिंग संस्थान इस महोत्सव के भाग लेंगे, जो एक नए विचार व थीम के साथ अपना स्टॉल लगाएंगे, जहां अलग-अलग जायकों के शौकीन दुनियाभर के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा ले सकेंगे।
 
पांच महाद्वीपों के कुल 16 देश विश्व कप में भाग ले रहे हैं। महोत्सव में भाग लेने वाले प्रत्येक भागीदार इन देशों में से एक के लिए चार खाद्य पदार्थ तैयार करेगा और इसके अलावा वह भारतीय राज्यों के चार खाद्य पदार्थ और ओडिशा के दो स्ट्रीट फूड भी तैयार करेगा।
 
राज्य के पर्यटन विभाग के सहयोग से इस महोत्सव का आयोजन कर रहे भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण के एक सूत्र ने बताया, ‘तो, एक ही छत के नीचे दर्शक एक साथ विदेशी व्यंजन, भारतीय व्यंजन और ओडिशा के स्ट्रीट फूड का मजा ले पाएंगे। उन्हें वास्तव में इसके लिए एक बड़ी थाली की आवश्यकता पड़ने वाली है।’ 
 
फूड फेस्टिवल का आयोजन 1 से 16 दिसंबर तक आईडीसीओ प्रदर्शनी ग्राउंड में किया जाएगा।
 
भोजन के अलावा भुवनेश्वर शहर महोत्सव में पर्यटक गीत-संगीत और नृत्य का आनंद भी उठा पाएंगे, जहां देशभर से आये प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ए और न्यूजीलैंड ए मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश से धुला