Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अपने राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देगा तमिलनाडु

हमें फॉलो करें अपने राष्ट्रमंडल पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देगा तमिलनाडु
, सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (22:38 IST)
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं को अलग-अलग पत्र भेजकर देश को गौरव प्रदान करने के लिए बधाई दी।


उन्होंने टेबल टेनिस खिलाड़ी जी. साथियान और अचंत शरत कमल को रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

राज्य सरकार ने स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल (2 रजत) को 60 लाख रुपए और जोशना चिन्नप्पा तथा सौरव घोषाल को रजत पदक जीतने के लिए 30-30 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूकी भांबरी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के साथ फिर टॉप 100 में