Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

CWG 2018 : मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण

हमें फॉलो करें CWG 2018 : मीराबाई चानू ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण
गोल्ड कोस्ट , गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (11:46 IST)
गोल्ड कोस्ट। विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू (48 किलो) ने 3 रिकॉर्ड बनाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन के साथ भारत को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने यादगार प्रदर्शन करते हुए स्नैच में राष्ट्रमंडल और खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। उसने तीनों प्रयासों में 80 किलो, 84 किलो और 86 किलो वजन उठाया। 
 
इसके बाद क्लीन एंड जर्क में भी अपने शरीर के वजन से दुगना वजन उठाया। उसने 3 सफल प्रयासों में 103 किलो, 107 किलो और 110 किलो वजन उठाकर खेलों का ओवरऑल रिकॉर्ड अपने नाम किया। चानू ने ग्लास्गो में पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था। उसने कुल 196 किलो (86 और 110 किलो) वजन उठाया। 
 
इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 194 किलो (स्नैच 85 और क्लीन एंड जर्क 109) था, जो उसने कुछ महीने पहले विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। चानू की निकटतम प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही कनाडा की अमांडा ब्राडोक क्लीन एंड जर्क में एक भी प्रयास में सफल नहीं रही। इससे पहले पी. गुरुराजा ने पुरुषों के 56 किलो वर्ग में भारत को रजत पदक दिलाया था। (भाषा)
(Photo courtesy: Doordarshan news Twitter)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने महिला टीम टेबल टेनिस में श्रीलंका को हराया