Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मि. ओलंपिया मुकेश का हिज फार्मा से करार

हमें फॉलो करें द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मि. ओलंपिया मुकेश का हिज फार्मा से करार
, शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (18:28 IST)
नई दिल्ली। द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मिस्टर ओलंपिया मुकेश सिंह का आयुर्वेदिक औषधियों की भारतीय निर्माता कंपनी हिज फार्मास्युटिकल्स के साथ 3 साल का करार हुआ है।
 
भारत, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया, इंडोनेशिया, नेपाल और कई अन्य एशियाई देशों में 1995 से अपनी पहचान बना चुकी आयुर्वेदिक औषधियों की भारतीय निर्माता कंपनी हिज फार्मास्युटिकल्स प्रालि ने द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मि. ओलंपिया मुकेश सिंह के साथ 3 वर्षीय करार किया है जिसके अंतर्गत ये दोनों शख्यिसतें कंपनी की संपूर्ण एशिया में उपस्थिति का प्रमुख चेहरा होंगी और इस उत्पाद को प्रमोट करेंगी।
 
कंपनी ने खेल के क्षेत्र की महत्ता को महत्वपूर्ण मानते हुए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ शिवकुमार अरोड़ा और उनके पुत्र दर्पण अरोड़ा के गहरे अनुसंधान के बाद विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों विशेषकर बॉडी बिल्डिंग, पॉवर लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी के खिलाड़ियों के लिए 'बिगस्टैप द्रोण' आयुर्वेदिक उत्पाद का निर्माण किया गया है, जो उनके लिए शक्ति और ऊर्जा का जबर्दस्त स्रोत हैं।
 
विशुद्ध हर्ब्स से बने पाउडर के रूप में उपलब्ध इस उत्पाद के कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं, इसके साथ ही 'बिगस्टैप पेन रिलीफ ऑइल' का निर्माण भी किया गया है, जो खेल या अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को लगने वाली चोटों में तत्काल आराम के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन और मि. ओलंपिया मुकेश सिंह ने इस करार पर कहा कि पिछले 1 वर्ष से उन्होंने इन उत्पादों का अपने खिलाड़ियों पर आवश्यक उपयोग किया और इसे काफी लाभदायक पाया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदर्भ का ईरानी कप ताज बरकरार, अर्थव ताइदे और गणेश सतीश के शानदार अर्द्धशतक