Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय कोच अमल दत्त का निधन

हमें फॉलो करें फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय कोच अमल दत्त का निधन
कोलकाता , सोमवार, 11 जुलाई 2016 (12:56 IST)
कोलकाता। फुटबॉल के पूर्व राष्ट्रीय कोच एवं खिलाड़ी अमल दत्त का लंबी बीमारी से रविवार देर रात यहां निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वे 86 वर्ष के थे और उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। वे भारत के पहले पेशेवर फुटबॉल कोच थे।

 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिवंगत कोच के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा- 'अमल दत्त के निधन की खबर से दुखी। फुटबॉल जगत उन्हें याद करेगा। यह बड़ी क्षति है। उनके परिवार एवं दोस्तों को मेरी सांत्वना।'
 
उल्लेखनीय है कि अमल दत्त 1950 के दशक में देश के राष्ट्रीय खिलाड़ी थे। उन्होंने वर्ष 1954 में मनीला में एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था। संन्यास के बाद वे एक साल के कोचिंग कोर्स के लिए इंग्लैंड गए। 
 
देश लौटने के बाद उन्होंने 1960 में संतोष ट्रॉफी में रेलवे की टीम को प्रशिक्षण दिया। वर्ष 1963 में वे ईस्ट बंगाल के पहले पूर्णकालिक कोच बने। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरिट चूके, गेटलिन ने जीती 200 मी दौड़