Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शेयर बाजार में लगा 4 दिन की तेजी पर विराम, सेंसेक्स 195 अंक टूटा

निफ्टी में भी रही गिरावट

हमें फॉलो करें शेयर बाजार में लगा 4 दिन की तेजी पर विराम, सेंसेक्स 195 अंक टूटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 5 मार्च 2024 (17:11 IST)
Share bazaar News: स्थानीय मुंबई (Mumbai) शेयर बाजारों में 4 कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 195 अंक के नुकसान में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के बीच आईटी शेयरों और सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में बिकवाली से बाजार में गिरावट आई।

 
सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई : 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 195.16 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,677.13 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 460.04 अंक तक लुढ़क गया था। 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,356.30 अंक पर बंद हुआ।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : UP योगी कैबिनेट का विस्तार, राजभर, दारा सिंह और RLD अनिल कुमार बने मंत्री