Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Reliance व आईटीसी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 802 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी रही गिरावट

टाटा मोटर्स व एसबीआई में लाभ रहा

हमें फॉलो करें Reliance व आईटीसी शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स 802 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी रही गिरावट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (17:25 IST)
Share bazaar News: स्थानीय शेयर बाजार में 1 दिन की जोरदार तेजी के बाद मंगलवार को फिर नरमी लौटी और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 802 अंक लुढ़क गया। मुख्य रूप से रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज, आईटीसी और बजाज फाइनेंस में बिकवाली से बाजार नीचे आया, वहीं दूसरी ओर निफ्टी (Nifty) भी 215.50 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,522.10 अंक पर बंद हुआ।
 
30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 801.67 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,139.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 865.85 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 215.50 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,522.10 अंक पर बंद हुआ।

 
हानि में रहने वाले शेयर : सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस 5.03 प्रतिशत नीचे आया। तिमाही परिणाम बाजार उम्मीद के अनुरूप नहीं होने से कंपनी के शेयर में गिरावट आई। इसके अलावा टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।
 
लाभ में रहने वाले शेयर : दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
 
यूरोप के प्रमुख बाजारों में : यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार सोमवार को बढ़त में रहे थे। इस बीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत चढ़कर 82.57 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 110.01 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 1,240.90 अंक और निफ्टी 385 अंक मजबूत हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Alzheimer and corona: क्‍या कोरोना की तरह पसर रही भूलने की बीमारी?