Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ये थीं भगवान श्रीकृष्ण की बहनें

हमें फॉलो करें ये थीं भगवान श्रीकृष्ण की बहनें
*भगवान श्री कृष्ण की बहनें 4 थीं। श्रीकृष्ण का जन्म 22वें तीर्थंकर नेमिनाथ के काल में हुआ था। अर्थात 3112 ईसा पूर्व उनका जन्म हुआ था।
 
1. एकांगा (यह यशोदा की पुत्री थीं)। उन्होंने एकांत ग्रहण कर लिया था। इन्हें यादवों की कुल देवी भी माना गया है। कुछ लोग इन्हें योगमाया भी कहते हैं।
 
2. सुभद्रा : वसुदेव की दूसरी पत्नी रोहिणी से बलराम और सुभद्र का जन्म हुआ। वेबदुनिया के शोधानुसार वसुदेव देवकी के साथ जिस समय कारागृह में बंदी थे, उस समय ये नंद के यहां रहती थीं। सुभद्रा का विवाह कृष्ण ने अपनी बुआ कुंती के पुत्र अर्जुन से किया था। जबकि बलराम दुर्योधन से करना चाहते थे।
 
3. द्रौपदी : पांडवों की पत्नी द्रौपदी हालांकि कृष्ण की बहन नहीं थी, लेकिन श्रीकृष्‍ण इसे अपनी मानस भगिनी मानते थे।
 
4.महामाया : देवकी के गर्भ से सती ने महामाया के रूप में इनके घर जन्म लिया, जो कंस के पटकने पर हाथ से छूट गई थी। कहते हैं, विन्ध्याचल में इसी देवी का निवास है। यह भी कृष्ण की बहन थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NRI : विदेशी धरती पर भी अलौकिक हैं शिव के धाम