Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोमांस कविता : छाई हुई तन्हाई

हमें फॉलो करें रोमांस कविता : छाई हुई तन्हाई
webdunia

शम्भू नाथ

क्यों आंखों में बसे हो तुम,
छाई हुई तन्हाई।
अभी दूर रहो मुझसे,
करने दो हमें पढ़ाई।
 
बेकार की बातें मन में,
उफनाने लगती हैं।
तुझे देख के मेरी आंखें,
मचलाने लगती हैं।
 
नजदीक न मेरे आओ,
कर लो मुझसे लड़ाई।
अभी दूर रहो मुझसे,
करने दो हमें पढ़ाई।
 
आशाएं बंधी हैं मुझसे,
जो मां ने सजाया है।
बाप ने फुरसत में,
संस्कार सिखाया है।
 
छू लूं शिखा को मैं,
इसी में मेरी भलाई।
अभी दूर रहो मुझसे,
करने दो हमें पढ़ाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कविता : शब्दों का संसार