Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीवी सिंधू ने किया कमाल, पदक की आस बरकरार

हमें फॉलो करें पीवी सिंधू ने किया कमाल, पदक की आस बरकरार
रियो डि जेनेरियो , बुधवार, 17 अगस्त 2016 (07:32 IST)
रियो डि जेनेरियो। भारत की पीवी सिंधू ने बैडमिंटन महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को चीन की वांग यिहान को हराकर रियो ओलंपिक में महिला बैडमिनटन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
 
भारतीय खिलाड़ी ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग यिहान को 22-20, 21-19 के अंक के साथ हराया।
 
सिंधू खेल के शुरुआती क्षण में पहला अंक गंवा बैठी थी, लेकिन उसने अपनी लय बरकरार रखते हुए गेम को बराबरी पर ला दिया। दोनों खिलाड़ियो ने दमदार खेल के प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के ऊपर हावी होने की कोशिश की।
 
जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता गया भारतीय खिलाड़ी ने अपने श्रेष्ठ खेल की बदौलत 2012 में लंदन ओलंपिक की रजत पदक विजेता वांग यिहान को चौका दिया।
 
पहले गेम में खेल के अंतिम क्षण में मुकाबला बराबरी पर आ गया। चीनी खिलाड़ी जोरदार वापसी करते हुये गेम को 20-20 अंक तक लेकर आ गई। लेकिन सिंधू ने भी वापसी करते हुए पहले गेम को 22-20 के अंतर से जीत लिया।
 
दूसरे गेम में सिंधू ने शुरुआती बढ़त बनाते हुए 5 अंक की बढ़त ले ली थी,लेकिन जैसे जैसे खेल आगे बढ़ा यिहान ने वापसी करते हुए अंक को 18-18  के साथ बराबर कर दिया था। अंत में सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए यह मुकाबला भी 21-19 के अंतर से जीत लिया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रीको रोमन पहलवान हरदीप सिंह मुकाबला हारे