Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इजरायल हमास युद्ध: यरूशलेम के धार्मिक स्थलों का परिचय

हमें फॉलो करें इजरायल हमास युद्ध: यरूशलेम के धार्मिक स्थलों का परिचय
, गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (15:35 IST)
Religious Sites of Jerusalem: मध्यपूर्व का यह प्राचीन नगर यहूदी, ईसाई और मुसलमानों का संगम स्थल है। उक्त तीनों धर्मों के लोगों के लिए इसका महत्व है। यहां पर मुस्लिमों की मस्जिद अल-हरम है जिसे गोल्डन टेम्पल या डोम ऑफ द रॉक कहते हैं। यहीं पास में अल अक्सा मस्जिद है। इसी के पीछे है पश्चिमी दीवार जो यहूदियों का सबसे पवित्र स्थल है। इससे एक किलोमीटर की दूरी पर है ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चर्च। आओ जानते हैं इस शहर का संपूर्ण परिचय।
 
यरुशलेम का परिचय:
यरुशलम के 2 हिस्से हैं- ओल्ड सिटी और द न्यू सिटी
 
प्राचीन शहर या ओल्ड सिटी : ओल्ड सिटी में प्रवेश के लिए 8 प्राचीन गेट हैं। जफा गेट (Jaffa), जिओन गेट (Zion), डंग गेट (Dung), गोल्डन गेट (Golden), लायन गेट (Lions), हेरोड्‍स गेट (Herods), दमश्क गेट (Damascus) और न्यू गेट (New gat)।
 
4 क्वार्टर  : ओल्ड सिटी में स्थित 4 क्वार्टर सभी की निगाहों में आते हैं, जहां यहूदी, ईसाई, आर्मेनियाई और मुसलमान रहते हैं। चहारदीवारी से घिरे शहर के भीतर 3 धर्मों की सबसे पवित्र जगहे हैं- द वेस्टर्न वॉल, अल अक्सा मस्जिद और चर्च ऑफ द होली स्कल्प्चर। 
 
इसके अलावा यहां और भी बहुत कुछ है, जैसे यरुशलम के राजा दाऊद का टॉवर और असंख्‍य प्राचीन कब्रें और चर्च। दरअसल, पुराना शहर ही सच्चा यरुशलेम माना जाता है। यरुशलम में लगभग 1204 सिनेगॉग, 158 गिरजें, 73 मस्जिदें, बहुत-सी प्राचीन कब्रें, 2 म्‍यूजियम और एक अभयारण्य हैं। इसके अलावा भी पुराने और नए शहर में देखने के लिए बहुत से दर्शनीय स्थल हैं। यरुशल में जो भी धार्मिक स्थल हैं, वे सभी एक बहुत बड़ी-सी चौकोर दीवार के आसपास और पहाड़ पर स्थित हैं।
ओल्ड सिटी के चार क्वार्टर : पश्चिमी दीवार के सामने वाले हिस्से में परिसर के बाद पथ पार करके यहूदियों के क्वार्टर का क्षेत्र शुरू हो जाता है। ओल्ड सिटी से बाहर निकलने के लिए यहीं पास में डंग गेट है, जहां से निकलकर आप क्वार्डन घाटी में जा सकते हैं। यहूदी क्वार्टर की सीमा जहां समाप्त होती है, वहीं से मुस्लिम क्वार्टर की सीमा शुरू होकर हिरोड्‍स और लॉयन गेट पर खत्म होती है। मुस्लिम क्वार्टर का क्षेत्र भी बहुत बड़ा है। मुस्लिम क्वार्टर के पीछे ईसाई क्वार्टर है और यहूदियों के क्वार्टर के पीछे आर्मेनियाई क्वार्टर है। ईसाई क्वार्टर के लिए न्यू गेट और आर्मेनियाई क्वार्टर के लिए जफा और जियोन गेट नजदीक पड़ता है। जियोन गेट पर ही बना है चर्च ऑफ डर्मिशन। यहां से जियोन पहाड़ी पर सिटी ऑफ डेविड देखने जा सकते हैं। मुस्लिम और ईसाई क्वार्टर की विभाजक रेखा पर स्थित है दमश्क गेट।
 
माउंट ऑफ ओलिव्स:
माउंट ऑफ ओलिव्स पर गोल्डन गुंबद और गुंबदों के पीछे दीवार नजर आती है। बस इसी के आसपास है तीन धर्मों का पवित्र स्थल।
 
टॉवर ऑफ डेविड : जियोन के नजदीक प्राचीन जाफा गेट पर बना हुआ है प्राचीन 'टॉवर ऑफ डेविड' जिसे बुर्ज दाऊद या दाऊद का गुम्बद भी कहा जाता है। माना जाता है कि यहां राजा सुलेमान (सोलोमन) की कब्र है। यहीं से पुराने शहर में प्रवेश किया जाता है। इस गेट के आसपास किलेनुमा परकोटा है और गेट के अंदर घुसते ही एक ओर आर्मेनियाई क्वार्टर तो दूसरी और ईसाई क्वार्टर है। गेट से बाहर जियोन पहाड़ी पर 'सिटी ऑफ डेविड' को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जमा होती है।
 
सोलोमन टेम्पल : दाऊद के बेटे ही सुलेमान थे जिन्हें इसराइल का सम्राट माना जाता था। माना जाता है कि सोलोमन टेम्पल का निर्माण 10वीं शताब्‍दी ईसा पूर्व में हुआ था। मूलत: यह मंदिर हिब्रू (यहूदी) संप्रदाय से संबंधित है। पवित्र सोलोमन टेम्पल को रोमनों ने नष्ट कर दिया था। उक्त टेम्पल बाइबिल में प्रथम प्रार्थनालय के नाम से दर्ज है। चहारदीवारी से घिरे इस भव्य टेम्पल के स्थल पर ही अब यहूदियों के महत्वपूर्ण स्थल टेम्पल माउंट और पश्चिमी दीवार के अलावा अल अक्सा मस्जिद, डोम ऑफ द रॉक और चर्च हैं। हालांकि यह विवाद का विषय और जगह है।
webdunia
सिटी ऑफ डेविड : इसराइल के सम्राट दाऊद के नाम पर उनके बेटे सुलेमान ने एक नगर बसाया था जिसे 'सिटी ऑफ डेविड' कहा जाता है। ओल्ड सिटी के जियोन गेट या डंग गेट से निकलकर जियोन पहाड़ी पर इस प्राचीन सिटी के अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। माना जाता है कि यह लगभग 3,000 वर्ष पुराना शहर है। सोलोमन मंदिर के साथ ही इसे बनाया गया था। पर्यटकों के बीच यह सिटी आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहीं डर्मिशन चर्च के पास उनकी कब्र है।
 
पवित्र परिसर : किलेनुमा चहारदीवारी से घिरे पवित्र परिसर में यहूदी प्रार्थना के लिए इकट्ठे होते हैं। इस परिसर की दीवार बहुत ही प्राचीन और भव्य है। यह पवित्र परिसर ओल्ड सिटी का हिस्सा है। पहाड़ी पर से इस परिसर की भव्यता देखते ही बनती है। इस परिसर के ऊपरी हिस्से में तीनों धर्मों के पवित्र स्थल हैं। उक्त पवित्र स्थल के बीच भी एक परिसर है। पहाड़ी पर से इस परिसर की भव्यता देखते ही बनती है। इस परिसर के ऊपरी हिस्से में तीनों धर्मों के पवित्र स्थल हैं। उक्त पवित्र स्थल के बीच भी एक परिसर है। 
 
दीवार के पास तीनों ही धर्मों के स्थल हैं। यहां एक प्राचीन पर्वत है जिसका नाम जैतून है। इस पर्वत से यरुशलम का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। इस पर्वत की ढलानों पर बहुत-सी प्राचीन कब्रें हैं। यरुशलम चारों तरफ से पर्वतों और घाटियों वाला इलाका नजर आता है।
वेलिंग वॉल : वेलिंग वॉल को 'विलाप की दीवार' भी कहते हैं। यह यहुदियों का सबसे पवित्र स्थल है। माना जाता है कि यही प्राचीन प्रार्थनालय सोलोमन टेम्पल का परिसर है। इस दीवार के ऊपरी हिस्से में अल-अक्सा मस्जिद स्थित है। यहीं पास में टेम्पल माउंट अर्थात डोम ऑफ द रॉक है। इस दीवार को पश्चिमी दीवार भी कहते हैं। माना जाता है कि दीवार के ऊपर बने अपने धार्मिक स्थल के अपने हाथों से निकल जाने के गम में यहूदी दीवार के समक्ष विलाप करते हैं और प्रार्थना भी। अल-अक्सा मस्जिद (अलहरम-अलशरीफ) का एक हिस्सा बन चुका यह स्थल यहूदियों और मुसलमानों दोनों का एक पावन स्थल है।
 
ये दीवार पवित्र मंदिर की बची हुई निशानी है। यहां मंदिर में अंदर यहूदियों की सबसे पवित्रतम जगह 'होली ऑफ होलीज' है। यहूदी मानते हैं यहीं पर सबसे पहली उस शिला की नींव रखी गई थी, जिस पर दुनिया का निर्माण हुआ, जहां अब्राहम ने अपने बेटे इसाक की कुरबानी दी। पश्चिमी दीवार, 'होली ऑफ होलीज' की वो सबसे करीबी जगह है, जहां से यहूदी प्रार्थना कर सकते हैं। दुनियाभर से लाखों यहूदी यहां आते हैं और खुद को अपनी विरासत से जोड़ते हैं। यहूदी दुनिया में कहीं भी हों, यरुशलम की तरफ मुंह करके ही उपासना करते हैं।
 
टेम्पल माउंट : यहूदी इसे 'टेम्पल माउंट' कहते हैं। इस टेम्पल के नजदीक ही गोल्डन गेट है, जहां से ओल्ड सिटी के बाहर जाया जा सकता है। टेम्पल का गुम्बद सोने से जड़ित है। माना जाता है कि ईश्वर ने प्रथम आदमी की यहीं पर उत्पत्ति की थी। यहीं पर मानव के निर्माण के लिए धूल इकट्ठी हुई थी। यह स्थान मुसलमान, ईसाई और यहूदियों के लिए पवित्र स्थान है। सभी इस पर आधिपत्य चाहते हैं। 
 
डोम ऑफ द रॉक : टेम्पल माउंट को ही डोम ऑफ द रॉक कहा जाता है। मुसलमानों की आस्था है कि डोम ऑफ द रॉक ही वह स्थान है, जहां से पैगंबर मुहम्मद साहब को नमाज के लिए पहली बार हिदायत मिली थी। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि डोम ऑद द रॉक टेम्पल माउंट और अल अक्सा मस्जिद के बीच है।
 
यह कहा जाता है कि प्राफेट मोहम्मद जेरूसलम के एक पत्थर पर खड़े होकर जम्प लगाके स्वर्ग गए थे और अल्लाह से बात करके वापस आ गए थे। तो वह जो पत्‍थर है उसके चारों तरफ जो स्ट्रक्चर बना है वह हरमल शरीफ है। जब आप हरमल शरीफ की तरफ जाएंगे तो यहां एक गेट है जिसको अंग्रेजी में गेट ऑफ स्केल्स कहते हैं। मुसलमान मानते हैं कि जब दुनिया का खात्मा होगा आखिरत आएगी तब फाइनल जजमेंट होगा तो इसी गेट पर आपके पाप और पुण्य तो तोलने के लिए तराजु लगी होगी। यहीं आपका फाइनल जजमेंट होगा। हरमल शरीफ के ठीक सामने एक मस्जिद है जिसका नाम अल अक्सा है। वेलिंगवादल, अल अक्सा मस्जिद और हरमल शरीफ तीनों को मिलाकर टेम्पल माउंट कहा जाता है।
अल अक्सा मस्जिद : यरुशलम की अल अक्सा मस्जिद को 'अलहरम-अलशरीफ' के नाम से भी जानते हैं। मुसलमान इसे तीसरा सबसे पवित्र स्थल मानते हैं। उनका विश्वास है कि यहीं से हजरत मुहम्मद जन्नत की तरफ गए थे और अल्लाह का आदेश लेकर पृथ्वी पर लौटे थे। इस मस्जिद के पीछे की दीवार ही पश्चिम की दीवार कहलाती है, जहां नीचे बड़ा-सा परिसर है। इसके अलावा मुसलमानों के और भी पवित्र स्थल हैं, जैसे कुव्‍वत अल सकारा, मुसाला मरवान तथा गुम्बदे सखरा भी प्राचीन मस्जिदों में शामिल है।
 
चर्च ऑफ द होली स्कल्प्चर : ईसाइयों के लिए भी यह शहर बहुत महत्व रखता है, क्योंकि यह शहर ईसा मसीह के जीवन के अंतिम भाग का गवाह है। पुराने शहर की दीवारों से सटा एक प्राचीन पवित्र चर्च है जिसके बारे में मान्यता है कि यहीं पर प्रभु यीशु पुन: जी उठे थे। जिस जगह पर ईसा मसीह फिर से जिंदा होकर देखा गए थे उसी जगह पर यह चर्च बना है। ईसाइयों का विश्वास है कि ईसा एक बार फिर यरुशलम आएंगे। माना यह भी जाता है कि यही ईसा के अंतिम भोज का स्थल है। यहीं वह मकबरा है जहां ईसा मसीह को दफनाया गया था। यहां पर पत्थर के तीन स्लेब्स है। एक वह जहां पर पहले दफनाया गया दूसरा वह जहां पर जीवित पाए गए और तीसरा वह जहां उन्हें पुन: दफनाया गया था।।
 
चर्च ऑफ डर्मिशन : जियोन गेट के पास स्थित चर्च ऑफ डर्मिशन का महत्व भी कम नहीं है। माना जाता है कि इसका पहले नाम वर्जिन मेरी था। यह स्थान मदर मेरी के स्थान के नाम से जाना जाता है। यहां उनकी सुंदर मू‍र्ति और यहां एक प्राचीन शिलालेख है जिस पर हिब्रू भाषा में चर्च के बारे में लिखा है। यहीं आगे राजा डेविड की कब्र है। एक चर्च लॉयन गेट के सामने ही भी है, जहां वर्जिन मेरी की कब्र है।
 
विवा डोलोरोसा : विवा डोलोरोसा वह क्षेत्र है, जहां से यीशु को क्रॉस के साथ ले जाया गया था। इसे दुख या पीड़ा का मार्ग माना जाता है। होली स्कल्प्चर से फ्लेगलेशन तक का मार्ग। इस मार्ग के बाद ओल्ड सिटी के पूर्वी भाग में चर्च ऑफ फ्लेगलेशन को वह स्थान माना जाता है, जहां सार्वजनिक रूप से यीशु की निंदा हुई और उन्हें क्रॉस पर चढ़ा दिया। यह एक रोमन कैथोलिक चर्च है, जो संत स्टीफन गेट के पास है। इस चर्च के पास ही संत एन्ना का चर्च भी है, जो 12वीं सदी में निर्मित हुआ था।
 
अन्य चर्च : मेरी मेग्दलीन यीशु की शिष्या थी या पत्नी, इस संबंध में विवाद है। ओल्ड सिटी की दीवारों के बाहर लॉयन गेट के आगे इनके नाम का एक प्राचीन चर्च है। इसके अलावा ईसाइयों के ऐतिहासिक महत्व के बहुत सारे चर्च ओल्ड और न्यू सिटी में हैं।
 
ऐतिहासिक म्‍यूजियम व स्मारक : धार्मिक स्थलों के अलावा यहां प्राचीन एवं धार्मिक ग्रंथों का 'द इसराइल म्‍यूजियम' है। इसराइल का होलोकॉस्‍ट म्‍यूजियम, जिसे 'याद वशेम' कहा जता है, का खासा महत्व है। यहां पर यरुशलम के इतिहास से संबंधित दस्तावेज और शहीदों के स्मारक व स्मृति चिह्नों आदि के बारे में जानकारी है। दोनों ही म्‍यूजियमों का इतिहास बहुत पुराना है।
 
यरुशलम के जंगल : मुस्लिम इलाके में स्थित 35 एकड़ क्षेत्रफल में फैले नोबेल अभयारण्य में ही अल अक्सा मस्जिद, डोम ऑफ द रॉक, फव्‍वारे, बगीचे, गुम्‍बद और प्राचीन इमारतें बनी हुई हैं। इसके अलावा छोटे से गार्डन ऑफ गेथेमिन की खूबसूरती भी देखने लायक है। इसके अलावा 'याद वशेम' का इलाका भी यरुशलम के जंगल के नाम से प्रसिद्ध है।

- ANIRUDH
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

karva chauth essay: करवा चौथ पर हिन्दी निबंध