Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रयाग कुंभ मेला 2019: कैसे पहुंचे कुंभ नगरी प्रयागराज

हमें फॉलो करें प्रयाग कुंभ मेला 2019: कैसे पहुंचे कुंभ नगरी प्रयागराज

अनिरुद्ध जोशी

प्रयागराज (इलाहाबाद) में 15 जनवरी 2019 से शुरू होने वाले महाकुम्भ मेले में पहुंचने के लिए देश में सभी जगह से रेल, बस या एयर सुविधा उपलब्ध है। प्रयागराज महत्वपूर्ण धार्मिक और प्राशासनिक स्थल होने के कारण वायु, रेल और सड़क के माध्यम से भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है। प्रस्तुत है संक्षिप्त जानकारी...
 
 
सड़क मार्ग : प्रयागराज शहर भारत के राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग के माध्यम से देश के सभी हिस्सों से जुडा हुआ है। आप राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा राज्यों की राजधानी से सीधे प्रयागराज आ सकते हैं। पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए प्रयागराज में तीन बस अड्डे हैं जो अंतरराज्यीय बस सेवाओं के माध्यम से देश के विभिन्न मार्गों तक पहुंचाते हैं।
 
रेल मार्ग : प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर-मध्य रेलवे जोन का मुख्यालय है। इलाहाबाद में 10 रेलवे स्टेशन हैं जो भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जयपुर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, पुणे, रायपुर, देहरादून, भुवनेश्वर आदि से जुड़ा हुआ है।
 
1.इलाहाबाद छिवकी (ए.सी.ओ.आई.) 
2.नैनी जंक्शन (एन.वाई.एन.)
3.इलाहाबाद जंक्शन (ए.एल.डी.)
4.फाफामऊ जंक्शन (पी.एफ.एम.) 
5.सूबेदारगंज (एस.एफ.जी.)
6.इलाहाबाद सिटी (ए.एल.वाई.)
7.दारागंज (डी.आर.जी.जे.) 
8.झूसी (जे.आई.) 
9.प्रयाग घाट (पी.वाई.जी.) 
10.प्रयाग जंक्शन (पी.आर.जी.)
 
सभी गंतव्य स्थानों से रेल मार्ग सुलभ है और उनसे सम्बन्धित बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. बेवसाइट irctc.co.in एवं रेलकुम्भ ऐप (विशेष रेल) से की जा सकेगी।
 
वायु मार्ग : प्रयागराज (इलाहाबाद) से 12 किलोमिटर दूर इलाहाबाद डोमेस्टिक हवाई अड्डा है जिसे बमरौली एयर फोर्स बेस भी कहा जाता है। इसके अलावा इलाहाबाद के निकटतम अन्य दो हवाई अड्डे हैं- प्रयागराज से लगभग 130 किलोमिटर दूर वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा और प्रयागराज से लगभग 200 किलोमिटर दूर उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमौसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। कानपुर हवाई अड्डा प्रयागराज से 200 किलोमिटर दूर है।
 
पहुंचने के बाद : कुम्भ मेले में पहुंचने के लिए बस स्टाप, स्टेशन, एयरपोर्ट से आपको स्थानीय गाड़ी, ऑटो रिक्शा, सिटी बसें और अंतरराज्यीय बसें मिल जाएगी।
 
आवास सुविधा : प्रयागराज में तीर्थ यात्रियों के रहने के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं- जिसमें डीलक्स होटल, बजट होटल, विरासत होटल, गेस्टहाउस, धर्मशाला और शिविर। आप ऑनलाइन भी होटलों को बुक कर सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाही अंदाज में निकली श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा की पेशवाई