Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानिए शादी के पहले साल की दिक्कतें...

हमें फॉलो करें जानिए शादी के पहले साल की दिक्कतें...
शादी होते ही लड़के व लड़कियां सपने और उम्मीदों से भरे होते हैं। कुछ के लिए शादी का पहला साल हनीमून पीरियड होता है तो कुछ के लिए अपने साथी के साथ घर-परिवार के लोगों के साथ सामंजस्य बिठाने का समय होता है। आइए जानते हैं कि शादी के पहले साल आपको किस तरह की दिक्कतें आती हैं।
 
1. शादी होने के कुछ दिन बाद ही आप सबसे पहले तो सपनों की दुनिया से हकीकत का सामना करते हैं।
 
2. आप जब शादी के बाद अपने पति के घर आती हैं, तब आपके लिए वहां सबकुछ नया होता है। वहां के खान-पान, रहन-सहन से लेकर तौर-तरीके तक सभी। इन सभी के साथ आपको सामंजस्य बिठाने में वक्त लगता है।
webdunia


 

3. वहीं लड़के के घर में भी एक नए स्थायी सदस्य के रूप में आपका प्रवेश होता है। उन्हें भी आपको अपनाने में
थोड़ा वक्त लगता है।
 
4. शादी के कुछ दिनों बाद से ही घर-परिवार व सभी सदस्यों की जिम्मेदारियां आपको सौंपना शुरू कर दी जाती हैं। ऐसे में आपके कई सुनहरे ख्वाब टूटते भी हैं या कहें कि आपके पास अब उन्हें पूरा करने का वक्त ही नहीं होता। हां, कुछ अच्छी नई यादें भी बनती जाती हैं।


webdunia

 
5. कामकाजी महिलाओं की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं, क्योंकि अब उन्हें घर और दफ्तर में तालमेल बैठाकर भी चलना होता है।
 
6. शादी के शुरुआती सालों में आपको कई तरह से परखा जाता है। ऐसे में आपको हर समय अटेंटिव रहना पड़ता है। आपको अपनी थकान भी कई बार अपनी चेहरे की मुस्कुराहट के पीछे छुपानी पड़ती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरड़ एक ऐसी औषधि है, जो 100 रोगों का नाश करती है