Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गौहत्या रोकने के लिए जल्द लाएंगे नया कानून

हमें फॉलो करें गौहत्या रोकने के लिए जल्द लाएंगे नया कानून
चंडीगढ़ , सोमवार, 15 दिसंबर 2014 (17:28 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि गौहत्या रोकने के लिए सरकार जल्द ही एक कानून लाने वाली है।
 
मुख्यमंत्री ने यमुनानगर में लोगों से मुलाकात के बाद कहा कि राज्य विधानसभा के अगले सत्र में इस संबंध में विधेयक लाने का प्रयास किया जाएगा। जिले में यातायात जाम की समस्या के बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने बताया कि यमुनानगर-जगधारी के लिए रिंगरोड का निर्माण किया जाएगा।
 
एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अपने घोषणापत्र में किए सारे वादों को पूरा करेगी।
 
पंजाब की तरह ही राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए वेतनमान कब लाएगी? इस बारे में पूछे जाने पर खट्टर ने कहा कि राज्य में इससे पहले की कांग्रेस नीत सरकार ने कई गड्ढे खोदे हैं जिन्हें भरा जाना जरूरी है तथा सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य की राजकोषीय स्थिति में सुधार लाना है।
 
इस बीच, बीती शाम यमुनानगर के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में खट्टर ने संबंधित अधिकारियों को जिले से होकर गुजरने वाली विभिन्न नदियों के किनारे बांध का निर्माण कर जल के इस्तेमाल की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ताकि इस जल का सिंचाई में उपयोग किया जा सके। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi