Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्सऐप पर की थी वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री योगी की आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्सऐप पर की थी वायरल, आरोपी गिरफ्तार
, मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (16:55 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित रूप से आपत्तिजनक तस्वीर व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए वायरल करने के मामले में दादरी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि हिंदू वाहिनी के संयोजक युवराज सिंह ने कल पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि हनीफ खान नामक व्यक्ति ने व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भगवाधारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।

शिकायत के अनुसार, हनीफ ने मुख्यमंत्री की एक मॉर्फ तस्वीर को व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल कर दिया है। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हनीफ को आज गिरफ्तार कर लिया गया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेज लिवाली से शेयर बाजार सातवें शिखर पर