Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला पर मौत बनकर गिरा पेड़ (वीडियो)

हमें फॉलो करें महिला पर मौत बनकर गिरा पेड़ (वीडियो)
मुंबई , शनिवार, 22 जुलाई 2017 (19:37 IST)
मुंबई। एक दर्दनाक हादसे में 57 साल की महिला की मौत हो गई। चेंबूर इलाके में महिला मॉर्निंग वॉक कर रही थी, तभी उस पर नारियल का पेड़ गिर गया। हादसे की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। नारियल के पेड़ के गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट आई थी।
 
महिला के पति के मुताबिक 14 फरवरी को सोसायटी के लोगों ने बीएमसी से पुराने पेड़ों को लेकर शिकायत की थी और हटाने के लिए पैसे भी दिए थे, लेकिन कोई एक्शन जुलाई तक नहीं लिया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी व जीएसटी से बढ़ेगा कर आधार : अरुण जेटली