Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महिला ने ट्रेन में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

हमें फॉलो करें महिला ने ट्रेन में दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
ठाणे , रविवार, 15 जुलाई 2018 (14:16 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने रविवार सुबह मुंबई-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।
 
मध्य रेलवे के प्रवक्ता एस उदासी ने यहां बताया कि ट्रेन सं 18520 के सुबह लगभग 8 बजे कल्याण स्टेशन पर पहुंचने के समय गर्भवती महिला यात्री सलमा तबस्सुम शेख को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही निरीक्षक नितिन गौर और महिला पुलिस कांस्टेबल नीलम गुप्ता तथा सुरेखा कदम के साथ राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) का दल महिला की मदद के लिए पहुंच गया।
 
मध्य रेलवे की मेडिकल टीम और जीआरपी की मौजूदगी में ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर आधा घंटे के लिए रोका गया। महिला का ट्रेन में ही प्रसव कराया गया और उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। उसके बाद महिला को नवजातों समेत ट्रेन से उतारकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उदासी ने बताया कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। महिला मुंबई के उपनगर घाटकोपर के गौसिया मस्जिद के पास एक कॉलोनी की निवासी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या शबाना आजमी ने कहा भारत अच्छा और महान देश नहीं है.. जानिए सच..