Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुश्किल में महापौर, महिला पार्षद ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

हमें फॉलो करें मुश्किल में महापौर, महिला पार्षद ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
श्रीनगर , मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (09:09 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) की एक महिला पार्षद ने निगम के महापौर जुनैद मट्टू पर यौन उत्पीड़न का सोमवार को आरोप लगाया। हालांकि मट्टू ने इन आरोपों से इनकार किया है। 
 
कांग्रेस की पार्षद ने मट्टू पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और उनके एवं उनके निजी सहायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
शहर की एक वार्ड पार्षद ने कहा कि महापौर लगातार मुझ पर अकेले में मिलने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने मेरा एक बार नहीं बल्कि कई बार उत्पीड़न किया है। मैंने विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए के खर्च का अनुमान जमा किया था लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया और मुझसे अकेले में मिलने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि यह यौन उत्पीड़न है। पार्षद ने महापौर और उनके सहायक पर अन्य पार्षदों की मौजूदगी में उनके साथ धक्का-मुक्की करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नए साल में हो रहे हैं ये बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर