Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मऊ में तेजाब से झुलसी महिला का मिला शव

हमें फॉलो करें मऊ में तेजाब से झुलसी महिला का मिला शव
मऊ , शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (15:09 IST)
मऊ। उत्तरप्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में तेजाब से झुलसी एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि लखनी मुबारकपुर गांव के दक्षिणी सिवान में बसनही नाले की तरफ से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो उन्हें नाले में लगभग 25 वर्षीय एक महिला का शव तेजाब से झुलसा मिला। 
 
उन्होंने बताया कि महिला का पूरा शरीर तेजाब से जला हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारे ने घटना को अंजाम देने के बाद शव को सुनसान इलाके में फेंक दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक को 'उड़ता पंजाब' नहीं बनने देंगे : मंत्री