Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोती हुई बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, रेप कर सड़क किनारे पटका

हमें फॉलो करें सोती हुई बच्ची को उठा ले गया दरिंदा, रेप कर सड़क किनारे पटका
महोबा , शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (12:10 IST)
महोबा। उत्तरप्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने शुक्रवार को यहां बताया कि चरखारी बाईपास मार्ग पर नई गल्ला मंडी के निकट घुमंतू समुदाय के कुछ परिवार सड़क किनारे डेरा डालकर लोहार का काम करते हैं। तड़के करीब चार बजे एक डेरे से ढाई साल की मासूम बच्ची बिस्तर से गायब मिली। परिजनों ने उसकी तलाश की तो करीब आधा किलोमीटर दूर झाड़फूंक करने वाले लोगों के ठिकाने के निकट बालिका अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
 
उन्होंने बताया कि कोई दरिंदा बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उसकी हालत में सुधार है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नहीं रहे साहित्यकार चंद्रसेन विराट