Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं दो छात्राएं, नदी में डूबने से मौत

हमें फॉलो करें पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थीं दो छात्राएं, नदी में डूबने से मौत
, मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (09:40 IST)
गोंडिया। पूर्वी महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के बाघ नदी में पिकनिक मनाने आई दो छात्राएं सेल्फी लेने के दौरान नदी में बह गईं। हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गईं। 
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को दोपहर में हुई। नौ लड़कियों का एक समूह राजेगांव पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़कियां नदी के किनारे एक पत्थड़ पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी। उसी दौरान 21 वर्षीय मेघा सहारे और 20 वर्षीय समता न्यायखरे अपना संतुलन खो बैंठी और नदी में जा गिरी। भारी बारिश की वजह से नदी लबालब भरी हुई थी। 
 
उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों की मदद से लड़कियों के शव नदी से बाहर निकाले गए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नौकरी नहीं मिली तो सड़क पर उतरा, बांटे रिज्यूमे, गूगल समेत 22 कंपनियों से मिले ऑफर