Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगा पड़ा TMC छोड़ भाजपा में जाना, महिलाओं को मिली खौफनाक सजा, वीडियो वायरल

हमें फॉलो करें महंगा पड़ा TMC छोड़ भाजपा में जाना, महिलाओं को मिली खौफनाक सजा, वीडियो वायरल
, शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (12:56 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुई कुछ महिलाओं को दंडवत परिक्रमा की सजा दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें कुछ महिलाएं सड़क पर दंडवत परिक्रमा करती दिखाई दे रही हैं। ‌
 
मजूमदार ने कहा कि तापम गोफानगर निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मरडी, तकराम सोरेन और मालती मुर्मू कल भाजपा में शामिल हो गए। वे एसटी कम्यूनिटी से जुड़े हुए हैं। आज टीएमसी के गुंडों ने उन्हें टीएमसी में वापस आने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने की सजा दी।
 
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने आदिवासी समुदाय का अपमान करने के लिए हर सीमा लांघ दी है।‌ वहीं, उन्होंने देशभर के आदिवासी समुदाय के सभी लोगों से तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ विरोध करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम दृढ़ता से अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं और उनकी रक्षा करने के लिए सब कुछ करेंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में एक-एक लाख के 2 इनामी नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त