Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में छत्तीसगढ़ी कलाकार से गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें झारखंड में छत्तीसगढ़ी कलाकार से गैंगरेप मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (11:28 IST)
Third accused arrested in gang rape case of artist in Jharkhand: मेदिनीनगर (झारखंड)  के पलामू (Palamu) जिले में एक महिला कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 3 हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया : विश्रामपुर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद से फरार तीसरे आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
3 सह कलाकारों ने किया था गैंगरेप : छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय कलाकार से 2 मार्च को राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार में उसके 3 सह कलाकारों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में 2 आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने गुरुवार को पीड़िता से मुलाकात की। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन की मदद से महिला को एक केंद्र में स्थानांतरित किया और उसकी देखभाल के लिए एक केयरटेकर भी नियुक्त किया। इस घटना से कुछ दिन पहले ही दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भारी भीड़, महिला दिवस पर सस्ती हुई LPG